Siwan News: बिहार में नई सरकार बनते ही राज्य के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर पर मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव रखा है। सिवान के भी सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। जिले में कुल 19 प्रखंड है, और इन सभी प्रखंडो में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।
प्रखंड लेवल पर बनेंगे मॉडल स्कूल
जिले के जितने भी प्रखंड होगें उन सभी प्रखंडों में से एक-एक स्कूल को चिन्नित किया जाएगा। उसके बाद उन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी दी जाएगी। प्रखंड स्तर पर इन स्कूलों को बनाने का लक्ष्य साल 2030 रखा गया है।
इन सुविधाओं से लैश होंगे मॉडल स्कूल
मॉडल स्कूल में तमाम आधूनिक सूविधाए दी जाएंगी। जिसमें स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी, लैब, खेल मैदान, और पार्क जैसी सुविधाए शामिल है। कैंपस को अच्छा बनाने के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा।

मॉडल स्कूल बनने से पढ़ाई में होगी आसानी
बिहार के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनने से सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय छात्रों को होगा। जहां पहले छात्रों को पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन मॉडल स्कूल बनने से छात्रों को अपने गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं को लाभ उठाकर अब छात्र अपने गांव में रहकर तमाम किताबे पढ़ सकेंगे। वहीं देश दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, इन सभी बातों को भी डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से पढ़ सकेंगे।
अभिभावको को भी मिलेगी राहत
प्रखंड में मॉडल स्कूल बन जाने से अभिभावको को अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूल में नहीं कराना पड़ेगा। क्योंकि प्राइवेट स्कूलों जैसी ही सुविधा अब बिहार के सरकारी स्कूलों में आसानी से मिल जाएगी। जिससे अभिभावको का पैसा भी बचेगा और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।