Kuwait में अब बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा ले जाना पड़ेगा भारी, पढ़े पूरी जानकारी

Kuwait News Hindi: Kuwait सरकार ने हाल ही में देश में दवाओं के आयात और उपयोग को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए कानून संख्या 159/2025 के तहत, अब कुवैत आने वाले किसी भी यात्री या वहां रहने वाले प्रवासियों के लिए अपने साथ दवाइयां ले जाने के नियम पहले से कहीं अधिक सख्त कर दिए गए हैं। अब बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन यानी डॉक्टर के पर्चे के दवा ले जाना कानूनी अपराध माना जाएगा।

क्या है नया कानून?

​कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoH) ने साफ तौर पर य कहा है कि नशीली दवाओं और ‘साइकोट्रोपिक’ दवाओं के गलत इस्तमाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति विदेश से अपने साथ दवाइयां लाता है, तो उसके पास मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन होना चाहिए।

इन बातों का रखे खास ध्यान

​दवा किसी मान्यता प्राप्त डॉक्टर द्वारा लिखी होनी चाहिए। जिसमें मरीज को क्या बीमारी है और उसे यह दवा क्यों दी गई है, इसकी पूरी जानकारी रिपोर्ट में होना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी को गंभीर बीमारी है तो गंभीर बीमारियों की दवाओं के लिए डॉक्टर के पर्चे को संबंधित देश के स्वास्थ्य विभाग और कुवैती दूतावास से प्रमाणित कराना भी आवश्यक हो सकता है।

​दवाओं की मात्रा पर भी देना होगा ध्यान

नए नियमों के तहत दवाओं की मात्रा को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। पेन किलर या अन्य नशीली दवाए आप केवल 15 दिनों की खुराक ही ला सकते है। डिप्रेशन या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दवाओं के लिए अधिकतम 30 दिनों की खुराक ही कुवैत में आप ला सकते है। ​सामान्य बीमारी (जैसे बीपी, शुगर) के लिए भी 1 से 3 महीने से अधिक की दवा बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के नहीं ला सकते।

​कठोर दंड का प्रावधान

कुवैत सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बैन दवाएं बिना पर्चे के ले जाता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना, जेल की सजा या (Deportation) का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर तस्करी के मामलों में सजा-ए-मौत तक का प्रावधान कानून में शामिल है।

दवा ले जाते समय इन बातों का रखे ध्यान

  • अपनी दवाओं को हमेशा उनकी ओरिजिनल पैकेजिंग में ही रखें।
  • ​प्रिस्क्रिप्शन और मेडिकल रिपोर्ट की फोटोकॉपी के साथ-साथ उनका अंग्रेजी अनुवाद भी साथ रखें।
  • ​यदि संभव हो, तो कुवैत पहुंचने के बाद वहां के स्थानीय डॉक्टर से परामर्श करके वहीं से दवाएं खरीदने की कोशिश करें।