भारत के चेन्नई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चेन्नई के मेट्टुपलायम के पास सरन्या लॉज से शीशे के दीवारों के पीछे की डर्टी पिक्चर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
भारत के अलग-अलग राज्यों से अक्सर ही अजीबो गरीब घटनाएं सामने आती हैं। कभी कुछ घटनाओं से लोगों का मनोरंजन होता है। तो कभी कुछ घटनाओं का जिक्र सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात चेन्नई के मेट्टुपलायम में हुई है। मेट्टुपलायम के पास सरन्या लॉज पर छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जिसकी खबर मिलते ही लोगों के पैरों तले की जमीन खिसक गई है।
मेट्टुपलायम के पास सरन्या लॉज में फिल्मों की ही तरह एक सीक्रेट रूम की तस्वीर सामने आई है। जिसमें गुप्त रूप से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस लॉज पर छापा मारा। जिसके बाद शीशे के दीवारों के पीछे की वो काली दुनिया सामने आई। जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे। यहां एक आइने के पीछे छोटा सा कमरा मिला, जिसमें सेक्ट रैकेट चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने यहां से एक महिला को भी मुक्त कराया।
आईएएनएस को इस गुप्त रूम की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया ,’गुप्त सूचना के आधार पर हमने सभी कमरों की तलाशी ली लेकिन वो सभी खाली थे। इसके बाद हमने कार्रवाई जारी रखी और हमारी तलाश दो दर्पण विपरीत दिशा में लगे कमरे पर जाकर पूरी हुई। लॉज के मालिक ने बाथरूम के एक हिस्से को गुप्त कमरे में बदल दिया था। महज एक स्टूल की मदद से कोई भी शख्स कमरे के अंदर-बाहर आ जा सकता था।’
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक 22 साल की लड़की को भी छुड़ाया। जिसे जबरन सैक्स रैकेट का हिस्सा बनाया गया था। ये लड़की बैंगलुरु की रहने वाली थी। नौकरी की तलाश में निकली इस युवती को कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता था। फिलहाल लॉज पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसे सीज कर दिया है।