नई दिल्ली: हनी सिंह के गाने जितने फेमस हैं उतनी ही फेमस उनके विवादों में रहना भी है फिलहाल अभी उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है यो–यो का कैरियर विवादों से घिरा रहा है। आपको बता की पहले भी कई बार हनी सिंह पर गानें के चलते आरोप लगते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही हनी सिंह ने अपना नया गाना Saiyaan ji भी लॉन्च किया था। जिस पर अभी तक 430 मिलीयन से भी ज्यादा व्यू मिले हैं।
देखिए ऐसे ही उनकी कुछ कॉन्ट्रोवर्सी।
मक्खना गाने पर विवाद
पंजाब महिला आयोग ने हनी सिंह, नेहा कक्कर और एल्बम बनाने वाली म्यूजिक कंपनी के खिलाफ एफआईआर करवाने की मांग की थी। महिला आयोग का कहना था कि हनी सिंह के नए गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील और वशिष्ठ बोल का इस्तेमाल किया गया है। आयोग ने इस संबंध में पंजाब के गृहमंत्री व पुलिस को पत्र भी लिखा था। मामले की जांच एसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई थी।
विशाल ददलानी से विवाद
2013 में शाहरुख खान की फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” के दौरान विशाल ददलानी और हनी सिंह के बीच अनबन हुई थी। जानकारी के अनुसार हिट फिल्म रही “चेन्नई एक्सप्रेस” के गाने लूंगी डांस के रिलीज के दौरान हनी और विशाल में म्यूजिक को लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी। अभी से उन दोनों के बीच बात भी नहीं हुआ करते थे। लेकिन “इंडियन आईडल 12” के दौरान हनी सिंह और विशाल ददलानी ने गले मिलकर इस अनबन को खत्म कर दिया।
रफ्तार और यो-यो का विवाद
पंजाबी सिंगर और रैपर रफ्तार और हनी सिंह का विवाद भी खूब चर्चा में रहा। रफ्तार ने अपने गाने स्वैग मेरा देसी में हनी सिंह की खिंचाई की थी
गाने पर एनजीओ का बैन
पंजाब के लुधियाना के एक एनजीओ ने हनी सिंह के गाने को बैन करने की मांग की थी। एनजीओ को कहना था कि हनी सिंह के गाने युवाओं को शराब और ड्रग्स के लिए प्रेरित करती है।
मैं हूं बलात्कारी गाने के बोल पर विवाद
उनके एक गाने के बोल पर विवाद हुआ था। इस गाने में “मैं हूं बलात्कारी” जैसी अटपटे और अजीब बोल का इस्तेमाल किया गया था।