Sawan Purnima 2023: सावन मास की महिमा और महत्व तो सभी जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस महीने में भगवान शिव की उपासना करते हैं, तो आपको मन चाहा वरदान प्राप्त हो जाता है। वहीं, पूर्णिमा का भी खास महत्व होता है। ऐसे में सभी को सावन में आने वाली पूर्णिमा इंतजार रहता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने से आपके जीवन में सुख-समर्धि आती है। आपको बता दें कि आने वाली पूर्णिमा सावन के महीने की अखिरी पूर्णिमा होगी। ये राखी के त्योहार के दिन यानी 30 अगस्त को मनाई जाएगी।

माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन की गई पूजा का खास महत्व होता है। इस पवित्र मौके पर भगवान शिव अपने भक्तों पर आसीन कृपा बनाए रखते हैं। सावन की पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उससे भगवान शिव और माता पार्वती का आशिर्वाद प्राप्त हो जाता है। वहीं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। इस दिन सत्यनारायण की कथा सुननी चाहिए।

जानें Sawan Purnima 2023 की पूर्णिमा की तिथि और समय

  • सावन पूर्णिमा की तारीख: 30 अगस्त, 2023
  • सावन पूर्णिमा की समय: 30 अगस्त सुबह 10:58 से 31 सुबह 7:05 तक

मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

सावन महीने की आने वाली पूर्णिमा के दिन भाई और बहन के पावन त्योहार को मनाया जाएगा। इन दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है।

ये भी पढ़ें: अब भारत में दौड़ेगी Honda Livo 2023, Hero की इस बाइक को देगी टक्कर

Sawan Purnima 2023 के दिन करें ये शुभ काम

आपको बता दें कि सावन की पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गौ माता को चारा खिलाना शुभ माता जाता है। हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। ऐसे में गौशाला में किए गए दान का खास महत्व होता है। चीटियों को आटा डालें। सावन मास की पूर्णिमा के दिन चीटियों को आटा डालने का बड़ा महत्व बताया गया है। इस दिन गरीबों को अन दान करने से आपके कष्टों का नाश हो जाएगा। किसी भी गरीब की मदद से आपको भगवान का आशिर्वाद मिलेगा।

Latest posts:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *