रविवार को द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत के कारण दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहेंगी। सुबह 9.30 बजे से पूरी ब्लू लाइन में सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली से जनकपुरी पश्चिम खंड पर मेट्रो सेवाएं रविवार के समय सारणी के अनुसार एक लूप में उपलब्ध रहेंगी।
नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस रूट पर चल रहे ट्रैक के रखरखाव के कारण जनकपुरी पश्चिम-द्वारका खंड पर सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा। हालांकि, मेट्रो ट्रेनें द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका के बीच चलती रहेंगी।
इस अवधि के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर यात्रियों को सूचित करने के लिए नियमित रूप से घोषणा की जाएगी। वही आपको बता दे की मेट्रो ने अब सारी जगहोें पर रखरखाव के कामों को बड़ा दिया है। वही नोएडा सेक्टर १५ में मेट्रो ने अपने पिलर पर भी काम करना शुरू कर दिया हैं। आपको बता दे की मेट्रो पिलर्स पर फूलों की नई खेप भी लगानी शुरू कर दी हैं।
कोरोना काल के बाद मेट्रो ७ सितंबर को एक बार फिर शुरू कर दी गई। वही मेंट्रो में आने वाले हर एक व्यक्ति को सेनेटाइज किया जाता है।