योगिता लढ़ा, नई दिल्ली। देश की राजधानी से एक बार फिर शर्मनाक ख़बर सामने आई है। ये मामला दिल्ली के शाहदरा ज़िले (Shahdara District) का है। जहां, 26 जनवरी को व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण एक 20 वर्षीय महिला का अपहरण व गैंग रेप किया गया है। इस घिनौनी वारदात को लड़की के पड़ोसियों द्वारा अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता के बाल काट दिए और उसे गले में चप्पल की माला पहनने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया था।
ये मामला तब सामने आया जब दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर घटना के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। आपको बता दें, दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने सोशल मीडिया पर इस के कई वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया है।
महिला आयोग ने जताया कड़ा खेद:
DCW ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा, “20 साल की लड़की के साथ कस्तूरबा नगर विवेक विहार में अगवा कर बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे गंजा कर मुंह काला करके एक घंटे तक घुमाया गया।” आपको बता दें, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने लड़की से मुलाकात की है। घटना की जानकारी लेने के बाद, पीड़िता को ये आश्वासन दिया दया है कि इस अपराध का न्याय होगा। साथ ही मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जा चुका है।
डीसीपी शाहदरा की टीम ने लिया ये एक्शन:
बता दें, शाहदरा के डीसीपी आर सथियासुंदरम (DCP R. Sathiyasundaram) , ने कहा, “हमारी टीम मौके पर पहुंची और पाया कि लोगों का समूह एक महिला को सड़कों पर घूमा कर उसकी पिटाई कर रहा था। महिला को जबरन चप्पलों की माला पहनाई गई और उसके चेहरे पर काले धब्बे थे। हमनें महिला को छुड़ाया और उसे थाने ले गए, उसकी काउंसलिंग की जा रही है। हमने उसके परिवार वालों से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उसे उसके घर से अगवा किया गया था।”
दरअसल, महिला अपने पति के घर पर थी जब उसकी मां के घर के पास रहने वाले आरोपियों ने उसका अपहरण किया। जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर सामूहिक बलातकार जैसे शर्मनाक अपराध को अंजाम दिया, उसकी पिटाई की और फिर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले के सिलसिले में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की आरोपी के परीवार से थी दोस्ती:
“मकसद स्पष्ट नहीं है, लेकिन हमें बताया गया है कि महिला एक बार आरोपी के परिवार के सदस्य के साथ दोस्त थी। बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। परिवार को शक है कि महिला ने पुरुष को खुद को मारने के लिए मजबूर किया और वो उससे बदला लेना चाहती थी। हम इन आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, ”एक अधिकारी ने कहा।
ये भी पढ़े: MP: आत्महत्या और गांजा बेचने के आरोप के बाद Amazon ने फिर किया ये शर्मनाक काम; केस दर्ज