Weather Update: उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Monsoon 2023) के कारण के कई शहर और आवासीय इलाके पानी में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित अन्य स्थानों से भयावह दृश्य सामने आए हैं। 

दिल्ली का पानी से निकला दिवाला:

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बरसते पानी से लोग बेहाल हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज़्यादा बारिश हुई। ऐसे में सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। साथ ही एक दिन के लिए स्कूलों को भी बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि अगर दिल्ली में समय रहते बारिश कम नहीं हुई तो, यमुना नदी में पानी का दर बढ़ सकता है।

हिमाचल पर बरसी सबसे ज़्यादा आफ़त

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पर सबसे ज्यादा मार पर पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सोलन में बारिश ने 1971 का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही ऊना में भी 1993 के बाद से सबसे ज़्यादा बारिश हुई है। आपको बता दें कि शिमला में भूस्खलन के कारण एक घर ढह गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्यों के 10 जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। पिछले 36 घंटों में प्रदेश में 14 बड़े भूस्खलन और 13 बाढ़ें देखी गईं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। 

उत्तराखंड में गंगा में गिरी जीप

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बारिश का क़हर देखने को मिला। बीते दिन ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की घटना होने से एक जीप के गंगा में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं, काशीपुर में दो मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही उत्तरकाशी में बड़कोट में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में भी दर्ज की गईं मौतें

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। लद्दाख के कारगिल में लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के बोल्डर से कुचल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को डोगरा नाला पार करते समय दो सैनिक अचानक आई बाढ़ में बह गए। उनके शव पुंछ जिले में बरामद किए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *