CUET UG Result 2023 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET UG 2023 के परिणाम जारी करने वाला है। रिज़ल्ट आने के बाद, आप इसे cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन स्कोर चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरना होगा।
मिली जानकारी बताती है कि NTA CUET UG परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की संभावना है। आपको बता दें कि इस साल करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 21 मई से 23 जून तक आयोजित की गई थी। ये परीक्षा केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा है। CUET UG को पिछले साल ही शुरू किया गया है। हालांकि, अभी तक CUET UG की आंसर की जारी नहीं की गई है। इसे परिणामों के साथ या उसके बाद जारी कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि CUET UG 2023 को कई भाषाओं में आयोजित किया गया था। इसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है।
कैसे देखें CUET UG Result 2023 Live
- STEP 1: आपको CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
- STEP 2: इस वेबसाइट पर रिजल्ट पेज पर क्लिक करें।
- STEP 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- STEP 4: अपनी जानकारी भरने के बाद लॉग इन करें।
- STEP 5: अब आपको अपना परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- STEP 6: ध्यान रखें, भविष्य के लिए CUET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड करना ना भूलें।