Akshara Singh – Pawan Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार या कह लें पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। निरहुआ के पुराने गाने को इस समय भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी सर्च किया जा रहा है। वहीं, पवन सिंह कभी अंजना सिंह तो कभी मोनालिसा संग रोमांस करते हुए नज़र आते हैं। 

अब इसी बीच में पवन सिंह की पुरानी मोहब्बत और भोजपुरी की मशहूर, बोल्ड एवं दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक पुराना गाना वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इश्क लड़ाते नजर आ रही हैं। बता दें, अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Pawan Singh Viral Song: इस गाने में अक्षरा सिंह प्रिंटेड ब्लैक रंग की साड़ी में बेहद ही हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। वैसे तो पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस संग नैन-मटका करते नजर आते हैं। लेकिन, दर्शकों को पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी खूब भाती है। दोनों की लव कैमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। हांलाकि, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कातिलाना बोल्ड अदाएं लोगों का दिल धड़काने के लिए काफी होता है। 

इस गाने का टाइटल ‘Dolha Patti’ रखा गया है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने को Wave Music Bhojpuri पर साल 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने को 96,474,791 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और अब जल्द ही इस गाने पर 100,000,000 यानी 100 मिलियन होने वाले हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह गाने में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, अक्षरा सिंह और पवन सिंह के इस गाने को Pawan Singh खुद और Priyanka Singh ने गाया है। यह गाना फिल्म Dhadkan का है। हालांकि वो अलग बात है कि अब इनकी जोड़ी बहुत ज्यादा नहीं देखने को मिला है।