खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 13) जल्द ही टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक पर देने वाला है इसलिए ये रियलिटी शो (reality show) इन दिनों काफ़ी लाइमलाइट में हैं! आए दिन किसी न किसी पॉपुलर सेलेब का नाम इस शो से जुड़ता रहता है! खतरों के खिलाड़ी को लेकर फैन्स उतने ही उत्सुक रहते है जितना बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए! फैन्स ये जानने के लिए उत्सुक रहते है कि इस बार कौन सा सेलेब खतरों के खिलाड़ी के स्टंट करता दिखेगा! मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार नागिन के हीरो को इस स्टंट बेस्ड शो के लिए अप्प्रोच किया गया है!

नागिन का ये हीरो खेलेगा खतरों का खेल –

खतरों के खिलाड़ी में नागिन के पॉपुलर हीरो का डेब्यू (Debut) होने जा रहा है! ये हीरो और कोई नहीं बल्कि नागिन 5 (Naagin 5) के लीड एक्टर शरद मल्होत्रा (sharad Malhotra) हैं! खबरें है कि शरद मल्होत्रा खतरों के खिलाड़ी के 13 वें सीजन में दिखाई देंगे! खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने शरद मल्होत्रा को अप्प्रोच किया है!

ये भी पढ़े: Tejasswi Prakash : फैन्स पर भड़क गई तेजस्वी प्रकाश, बोलीं आप होते कौन हो जज करने वाले!

आपको बता दें नागिन 5 में शरद मल्होत्रा ने वीराँशु नाम का करैक्टर प्ले किया था जो की एक चील का करैक्टर था! नागिन 5 में शरद मल्होत्रा के अपोजिट एक्ट्रेस सुरभी चांदना (surbhi chandana) थीं! सुरभी चांदना और शरद मल्होत्रा की जोड़ी बेहद ही पॉपुलर रही थी! फैन्स ने इन दोनों कि जोड़ी खूब प्यार दिया था हालांकि टीआरपी (TRP) के मामले में नागिन का पाँचवा सीजन कुछ ख़ास नहीं रहा लेकिन केमिस्ट्री के मामले में ये वाला सीजन बहुत पॉपुलर था!

8 साल तक दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिलेशनशिप में थे शरद –

आपको बता दें शरद मल्होत्रा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ 8 साल तक रिलेशनशिप में थे! इन दोनों का रिश्ता ना तो मीडिया से छिपा ना ही फैन्स से, इन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की लेकिन अक्सर ये दोनों इवेंट्स पर एक साथ ही नज़र आते थे!

बता दें शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बनू में तेरी दुल्हन ‘ (Banu Mai Teri Dulhan) नाम के शो में एक साथ काम किया था, तब से ही ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे! लेकिन फिर आठ साल बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक धईया (vivek dhaiya ) से शादी कर ली वही शरद मल्होत्रा ने भी कुछ साल बाद रिपसी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी कर ली थी! दोनों ही अपनी अपनी शादी में बेहद खुश है!

LATEST POSTS:-

सुप्रिया राज को मीडिया छेत्र में लगभग दो सालो का अनुभव है। सुप्रिया दैनिक भास्कर में बतौर एंटरटेनमेंट न्यूज़ कंटेंट राइटर के रूप में काम किया है, उसके बाद कई सारे मीडिया हाउस में फ्रीलान्स भी किया...