Pawan Singh – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी के मशहुर अभिनेता व गायक पवन सिंह (Pawan Singh)) और काजल राधवनी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। काजल राधवनी और पवन सिंह जब भी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो धमाल मच जाता है।
इसी दरमया काजल राधवनी और पवन सिंह का एक पुराना गाना ‘बिगड़ गइल बानी रानी’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने में पवन सिंह और काजल राधवनी की केमिस्ट्री देखने में बेहद अच्छी लग रही है। गाने में काजल राधवनी का लुक कुछ ज्यादा ही हॉट लग रहा है।
Pawan Singh Hit Songs: काजल राधवनी का भोजपुरी गाना ‘प्बिगड़ गइल बानी रानी’ एक बार फिर से दर्शकों को पसंद आ रहा है। यह गाना ‘बिगड़ गइल बानी रानी’ अल्बम का है। काजल राधवनी के इस गाने को अबतक 536,422 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने के वीडियो में काजल राधवनी और पवन सिंह ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, काजल गाने में जिंस शोर्टस पहने बेहद हॉट लग रही है। बता दें, इस गाने को Pawan Singh और Alka Jha ने आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Santosh Raja ने लिखे हैं और म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है।
बता दें, काजल राधवनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस काजल राधवनी अपने फैंस के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ डालती रहती हैं। काजल आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शायद हमलोगों को आगे काजल राधवनी बिग बॉस के घर में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टी नहीं की गई है लेकिन फैंस द्वारा क्याश लगाया जा रहा है कि वो जल्द हमें बिग बॉस के घर में दिखेंगी।