Nidhi Jha – Pawan Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह के पुराने गाने को इस समय भोजपुरी ऑडियंस द्वारा काफी सर्च किया जा रहा है। वहीं, पवन सिंह कभी अंजना सिंह तो कभी मोनालिसा संग तो कभी उनका प्यार अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नज़र आते हैं।
अब इसी दरमियां में पवन सिंह की पुरानी कोस्टर और भोजपुरी की मशहूर, बोल्ड एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) का एक पुराना गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस निधि झा इश्क लड़ाते हुए नजर आ रही हैं। बता दें, निधि झा और पवन सिंह का यह अंदाज दर्शकों द्वारा खूब पसंद क्या जा रहा है।
Pawan Singh Hit Song: इस गाने में निधि झा शॉर्ट्स में बेहद ही हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। वैसे तो पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस संग नैन-मटका करते नजर आते हैं। लेकिन, दर्शकों को पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी खूब भाती है। एक समय में दोनों की लव कैमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोला करती थी। हांलाकि, एक्ट्रेस निधि झा की कातिलाना बोल्ड अदाएं लोगों का दिल धड़काने के लिए काफी होता है।
जो गाना वायरल हो रहा है, उस गाने का टाइटल ‘Luliya Ka Mangele’ है। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music पर साल 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने को 150,293,440 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और निधी झा गाने में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, निधी झा और पवन सिंह के इस गाने को Pawan Singh और Hunny B ने गाया है। यह गाना फिल्म Satya का है।