Nirahua – Monalisa Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव के चाहने वाले उनकी फिल्में रिलीज होने का बेसबरी से इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी दर्शकों से निरहुआ को खूब प्यार मिलता है, शायद इसीलिए तो दिनेश लाल यादव के गाने को वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है।
हालांकि, यह सबको पता है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। दर्शक इस जोड़ी के दीवाने हैं। लेकिन, फिलहाल निरहुआ और मोनालिसा (Monalisa) का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे दर्शकों द्वारा खुद पसंद किया जा रहा है।
Nirahua Hit Songs: दरअसल, मोनालिसा और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘Pala Mein Laga Ke Kadi’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में एक्ट्रेस मोनालिसा वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और मोनालिसा की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और मोनालिसा का यह गाना लोगों के दिमाग में बस चुका है।
आपको बता दें कि इस गाने को Alok Kumar और Priyanka Singh ने गाया है। जबकि Shyam Dehati ने इसे लिखा है और म्यूजिक Rajnish Mishra जी ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को SRK Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 10,276,880 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ का यह गाना उनकी फिल्म NIRAHUA HINDUSTANI 3 की है।