Pawan Singh – Monalisa Romantic Video: पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में लिया जाता है। पवन सिंह को आज के समय में हर कोई जानता है। भले ही पवन सिंह अब ज्यादा ध्यान इधर-उधर लगे रहते हैं, लेकिन लोग उनके गानों को सुनना आज भी उतना ही पसंद करते हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा पवन सिंह के गाने को खूब प्यार दिया जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=xKWYqpZDuhE

इन दिनों भोजपुरी गाने मानो बॉलीवुड को भी फेल कर दिया हो और जब रोमांटिक सॉन्ग का जिक्र होता है, तब तो कोई आस-पास भी नहीं भटकता है। हालांकि, पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पॉवरस्टार भी कहा जाता है। इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अब दर्शक सोच रहे होंगे कि गाने में पक्का भोजपुरी की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह के संग उनकी पुरानी माशुका यानी की मोनालिसा (Monalisa) पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Pawan Singh Viral Songs: पवन सिंह और मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘Jag Hai Pa Jata’ लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है। गाने में दोनों स्टार्स की लाजवाब केमिस्ट्री दिखाई दे रही हैं। पवन सिंह का यह गाना उनकी फिल्म ‘Ziddi Aashiq’ का है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा ने कई रोमांटिक सीन किए हैं। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह एक दूसरे के बेहद ही करीब आते जाते हैं। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा कभी यहां तो कभी वहां रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना Ishtar Regional नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने ने बीते 9 साल में 79,409,283 व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। पवन सिंह और मोनालिसा के गाने के लिरिक्स Vinay Bihari ने लिखे हैं, जबकि गाने को Pawan Singh और Kalpana ने गाया है। वहीं, इस गाने को म्यूजिक Vinay Bihari ने ही दिया है।