Khesari Lal Yadav Top 5 songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंगस्टार के नाम से जाने जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के गानों को खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार एक्टिंग और बेहरतीन गायिकी के दम पर लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली है। खेसारी लाल यादव के फैंस केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके गाने विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव का कोई नया गाना आता है, तो उनके चाहने वाले उस गाने पर रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सभी एक्ट्रेसों के संग काम कर रखे हैं।

खेसारी लाल यादव और प्रयिंका सिंह एक गाना ‘नथुनिया’ एक बार फिर से दर्शकों के कारण ट्रेंडिंग में चल रहा है। इस गाने को Krishna Bedardi ने म्युजिक दिया है। इस गाने को 314,528,305 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘तबला’ को भी इस समय लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में हिरोइन अनारकली बनी हैं। गाने को फिल्म सिटी में शूट किया गया है। वीडियो को 846,849 बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का एक गाना ‘Bhatar Ba Mauga’ ने इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की हॉट केमिस्ट्री देखने में बन रही है। गाने को 338,030,156 से अधिक बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का गाना ‘Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi’ लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और रितु सिंह एक दुसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इसे अभी तक 103,375,747 से अधिक बार देखा जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *