Amrapali dubey – Khesari Lal Yadav Romance Video:- भोजपुरी इंडस्टी (Bhojpuri) के जाने-माने मशहूर एक्टर और बेहतरीन सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खेसारी के गाने आय दिन सोशल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे होते हैं। इसी बीच में खेसारी और आम्रपाली का एक और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

खेसारी लाल यादव का गाना ‘पलंग सागवान के’ (Palang Sagwan Ke) लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी और आम्रपाली रात के अंधरे में रंग-बिरंगे लाइट में मदहोश होकर एक दुसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे लहंगा और साड़ी में बेहद ही खुबसूरत और सेक्सी नजर आ रही हैं।

Khesari Lal Yadav Hit Songs: खेसारी लाल यादव के इस गाने को SRK Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में खेसारी जिंस और शर्ट पहनें हुए नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी और आम्रपाली एक दूसरे एक साथ जमकर रोमांस कर रहे हैं। खेसारी का यह गाना उनकी फिल्म ‘DOLI SAJA KE RAKHNA’ का है। इस गाने को Khesari Lal Yadav और Indu Sonali ने गाया है साथ ही संगीत Chhote Baba ने दिया है, जबकि गाने के बोल Rajnish Mishra ने लिखें हैं।

खेसारी के इस गाने को अबतक जबरदस्त 43,625,271 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये व्यूज काउंट बढ़ता ही चला जा रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने में लाजबाव लग रही है। खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी को भी भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, वो अलग बात है कि लोग खेसारी लाल यादव को काजल राघवनी के साथ तो आम्रपाली दुबे को निरहुआ के साथ देखना चाहते हैं।