Khesari Lal Yadav – Rani Chatterjee Romantic Video: रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी–मानी एक्ट्रेस हैं। रानी चटर्जी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी काबीलियत के बल पर इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। रानी चटर्जी भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, इसी बीच रानी चटर्जी का एक बेहद ही बोल्ड वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी गाना पातर पातर पियवा’ (Paatar Paatar Piyawa Ke) पर जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव एक मैकअप रुम रहते हैं। फिर उनका एक बोल्ड अंदाज देख फैंस के तोते उड़ गए हैं।
पको बता दें कि गाने को Khesari Lal Yadav और Kalpana ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक Avinash Jha ने दिया है। गाने में रानी चटर्जी बेहद ही हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।
इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रानी चटर्जी के इस गाने को Worldwide Records नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सॉन्ग को खबर लिखें जाने तक अभी तक 15,319,321 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
गाने में आप जैसा की देख सकते हैं रानी चटर्जी अपने ऑनस्क्रीन बॉयफैंड खेसारी लाल यादव के संग रोमांस करती हुईं दिख रही हैं। रानी चटर्जी साड़ी पहनकर एक्टर को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में रानी चटर्जी का हॉट फिगर देख दर्शक बेकाबू हुए जा रहे हैं।