Arvind Akela Kallu – Yamini Singh Romantic Song: यामनी सिंह (Yamini Singh) भोजपुरी की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। यामनी सिंह के गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
वहीं, दूसरी तरफ भोजपुरी के उभरते स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) एक प्रसिद्ध अभिनेता के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। निरहुआ और आम्रपाली की तरह, यामनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू ने भी कई भोजपुरी गानों और फिल्मों में एक साथ काम किया है, और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
Arvind Akela Kallu Hit Songs: यामनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू के बीच रोमांटिक रिश्ते को लेकर मीडिया और प्रशंसकों के बीच कई अफवाहें उड़ी रहती हैं, लेकिन दोनों स्टार्स ने कभी भी खुलकर अपने रिश्तों के बारे में कुछ नहीं बोला है लेकिन इसारों-इसारों में तमाम बाते कह जाती थी। इसी बीच यामनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू का एक बेहद ही रोमांटिक और मदहोश करने वाला गाना ‘तू तो कर देहलू घायल’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में यामनी सिंह का स्कर्टस पहनकर एक अलग ही बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है।
इस वायरल गाने में यामनी सिंह हरे रंग स्कर्टस में बेहद ही खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और यामनी सिंह एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कल्लू अभिनेत्री के बदन और होठों को चुमते भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। गाने को म्यूजिक Vicky Vox ने दिया है।
वहीं, बता दें कि गाने के बोल की तो वो भी कल्लू ने खुद लिखें हैं। इस गाने को Bhojpuri Double Dhamaka नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 643,768 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने पर कुल 6 हजार लाइक्स आ गए हैं।