Nirahua– Monalisa Romance Video: मोनालिसा (Monalisa) और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) की जोड़ी को दर्शकों द्वार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। बता दें, इनकी जोड़ी इंटरनेट पर आज भी तहलका मचाती है। मोनालिसा और निरहुआ ने भोजपुरी के कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन्हीं सबो के बीच निरहुआ और मोनालिसा का एक पुराना गाना काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा और निरहुआ की गजब की जोड़ी नजर आ रही है।

मोनालिसा और निरहुआ के इस बोल्ड अंदाज वाले डांस मूव्स को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और मोनालिसा (Nirahua Monalisa Romantic Video)की फिल्म ‘Kahan Jaiba Raja Najareea Ladai Ke’ का एक गाना ‘Mat Bhulaiha Pardesi Aapan Gaanv’ एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, हालांकि इस गाने को काफी पुराना बताया जा रहा है।

Nirahua New Viral Song: गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर रोमांस करते हैं। गाने में निरहुआ और मोनालिसा की इस रोमाटिंक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाना ‘Mat Bhulaiha Pardesi Aapan Gaanv’ में मोनालिसा और निरहुआ के बीच खूब ज़बरदस्त इमोश्नल सीन फिल्माए जाते हैं।

इस गाने में निरहुआ एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ एक स्टेज शेयर करते हैं, जहां पर वह दोनों गायन में एक दुसरे का साथ देते नजर आते हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 10,172,883 से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस गाने को Dinesh Lal Yadav और Indu Sonali ने गाया है, जबकि गाने के बोल श्Vinay Bihari ने लिखा है और गाने को म्यूजिक भी Vinay Bihari ने ही दिया है।

आज से ही नहीं बल्कि काफी पहले से निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इनके कोई न कोई गाने हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। हालांकि, मोनालिसा अब भोजपुरी इंडस्टी कुछ खास नजर नहीं आती हैं, लेकिन फिर भी इनके गाने को लोगों द्वारा खूब प्यार किया जाता है। बता दें, मोनालिसा बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *