Arvind Akela Kallu– Yamini Singh Romantic Song: भोजपुरी के मशहुर एक्टरों व सिंगरों में शामिल अरविंद अकेला ‘कल्लू’ आज किसी पहचान के महोताज नहीं हैं। कल्लू इस समय अपने फिल्मों से ज्यादा अपने गायिकी की दुनिया में तहलका मचाते हुए दिख रहे हैं। दर्शकों को बता दें, इन दिनों भोजपुरी फिल्मों और गानों का समस्त भारत में खूब बोलबाला है। जब भी भोजपुरी का कोई भी गाने की बात आती है तो सबसे पहला नाम पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू का सामने आता है। कल्लू के चाहने वाले उनके पुराने यानि की बच्चपन के समय के समय की भोजपुरी गाने हमेशा सोशल मीडिया पर सर्च करते रहते हैं।
इस समय कल्लू का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में इस बार आक्षांशा दुबे नहीं बल्कि यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में कल्लू एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ बड़े पर्दे पर जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, यामिनी सिंह और कल्लू जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका गाना या फिल्म सुपरहिट साबित हो जाता है।
Arvind Akela Kallu New song: कल्लू और यामिनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘Kaduwa Ke Ras’ एक बार फिर से इंटरनेट पर वयरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में कल्लू और यामिनी सिंह (Arvind Akela Kallu- Yamini Singh Romance) एक दुसरे के बेहद ही नजदीक नजर आते हैं। इस गाने में दोनों स्टार्स की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, गाने में यामिनी सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत व ,सेक्सी नजर आ रही हैं।
इस गाने को कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। दर्शक को बता दे, गाने में कल्लू और यामिनी सिंह के बीच काफी सारे बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस दीवाना बन रहे हैं। कल्लू के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक लाजवाब 4,066,004 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बहुत जल्द 5,000,000 हो सकते हैं। कल्लू का यह गाना उनकी फिल्म PATTHAR KE SANAM का है।
इस गाने के बोल Sumit Singh Chandravanshi ने लिखें हैं, जबकि गाने को म्यूजिक Chote Baba ने दिया है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, देव सिंह, प्रेम दुबे, अनीता रावत, दीपक सिन्हा, रूपा सिंह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।