प्रज्ञा आनंद नई-दिल्ली: गर्मियां शुरू होते ही आइसक्रीम की बिक्री (Ice cream Business) में बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले गर्मियों मे लोगों द्वारा आइसक्रीम बहुत पसंद की जाती थी जहाँकी अब लोग सर्दियों में भी आइसक्रीम उतने ही चाव से खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम की इस बढ़ती डिमांड को देखकर कई कंपनियां अपने नए ब्रांच भी लॉन्च करने की सोच रहे हैं।

अक्सर देखा जाता है कि गर्मी आते ही आइसक्रीम की बिक्री बढ़ जाती है। और सर्दियां आते ही आइसक्रीम की बिक्री घट जाती है ।परंतु इस बार गर्मियां शुरू होते ही आइसक्रीम की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हर वर्ष गर्मियों में आइसक्रीम की बिक्री लगभग 60% तक होती थी ,परंतु इस वर्ष यह रिकॉर्ड अभी ही टूट चुका है। यूं तो हर वर्ष गर्मियों में आइसक्रीम की बिक्री ज्यादा होती थी। पर पिछले कुछ वर्षों में सर्दियों के मौसम में भी आइसक्रीम की बिक्री लगभग गर्मियों के समान ही हुई है । अब लोगों के बीच ऑफ सीजन में भी आइसक्रीम खाने का चलन शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोने की कीमत ने फिर मारी बाजी, आई 300 रुपये की बढ़ोतरी

आइसक्रीम की बिक्री में इतनी बढ़ोतरी कैसे आए?

आइसक्रीम की बिक्री बढ़ने के मुख्य रूप से कई कारण है। आइसक्रीम की बिक्री बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण आइसक्रीम लोगों के बीच आसानी से उपलब्ध होना है। पहले आइसक्रीम केवल गर्मियों के मौसम में ही मिल पाती थी ,परंतु कुछ कंपनियां अब आइसक्रीम सर्दियों में भी मार्केट में भेज रहे हैं ।जिसके कारण लोगों के पास उपलब्धता आसानी से हो रही है।

आइसक्रीम का बढ़ रहा है कारोबार

दरअसल मार्केट में आइसक्रीम की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई सारी कंपनियां इस मार्केट में उतरने की प्लानिंग कर रही है। देश की लगभग सबसे बड़ी आइसक्रीम कंपनी अमूल ने कुछ दिनों पहले यह दावा किया था कि वह देश में लगभग 100 नए आइसक्रीम पार्लर शुरू करने की योजना बना रहे हैं। आइसक्रीम का बिजनेस लगभग 17 % की दर से बढ़ रहा है।

लोक छोटी छोटी खुशियां मनाने के लिए आइसक्रीम का सेवन करते हैं। आज की तारीख में देश का आइसक्रीम मार्केट लगभग 20000 करोड रुपए से अधिक है। जानकारी के मुताबिक मार्केट ग्रोथ की उम्मीद लगाई जा रही है। आइसक्रीम की डिमांड शहरों में ज्यादा होती थी। अब देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आइसक्रीम की मांग बढ़ रही है।

आइसक्रीम की बढ़ती खपत को देखते हुए कई कंपनियां अब इस मार्केट में उतरने का मन बना रही है। आइसक्रीम की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हवमोर आइस क्रीम ,वाडीलाल इंडस्टरीज एलटीडी , और अमूल कंपनियां आइसक्रीम बनाने की क्षमता बढ़ा रही है।

LATEST POSTS:-