Tata Safari का चक्का जाम करने आ गई नई Mahindra XUV 700 स्पोर्ट्स

Mahindra XUV 700

Mahindra & Mahindra (महिंद्रा & महिंद्रा) ने हाल ही में नई SUV कार XUV700 को लांच किया है। यह काफी कम्फर्टेबल SUV है, जो शानदार रूप से डिज़ाइन किया गया है, साथ ही इसका इंजन बहुत ही पावरफुल और फ्यूल इफिशिएंट है। इसके अलावा इस SUV कार का राइडिंग क्वालिटी बहुत ही सुविधाजनक है। बात करे XUV700 कार के टेक्नोलॉजिकल ऐस्पेक्ट की तो Mahindra (महिंद्रा) ने इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ADAS फीचर के साथ बड़ा सा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) का Engine

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) में 2.2L का टर्बो-डीजल इंजन 185PS की पॉवर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है और साथ ही 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 200PS की पॉवर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) का सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) में कई सारे सेफ्टी फीचर मिलता है जो इसे एक सेफ SUV कार बनाती है। इसमें आटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेक, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम (LDWS), नाइट विज़न रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस और 7 एयरबैग, ADAS फीचर्स, ब्लाइंड स्पॉट सेंसर, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे सुविधाए दिया गया है।

must read:Maruti Eeco का नया मॉडल मार्केट में मचा रहा धमाल, फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) Other फीचर्स (Features )

XUV700 के एडवांस फीचर्स की बात करे तो इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, एलेक्सा कनेक्टिविटी और हाई क्वालिटी स्पीकर्स मिलते है।

इस SUV में 7 सीट दिया गया है, जो की फैमिली ट्रिप के लिए बेहतर सीटिंग स्पेस देता है। XUV700 पांच रंगो में उपलब्ध है: मिडनाइट ब्लैक, एवेरेस्ट वाइट, डैज़लिंग सिल्वर,रेड रेज, इलेक्ट्रिक ब्लू, ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से इन खूबसूरत रंगो में XUV700 को ले सकते है।

Mahindra XUV700 कार MX और AX दो वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करे तो Mahindra XUV700 की शुरुआती कीमत 14 लाख रूपए से शुरू होकर 26.18 लाख रूपए तक जाती है।

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) कॉम्पिटिटर

इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) SUV कार का मुकाबला टाटा सफारी (Tata Safari) और एमजी हेक्टर (MG Hector) जैसी गाड़ियों से है।

latest post:

सुप्रिया राज को मीडिया छेत्र में लगभग दो सालो का अनुभव है। सुप्रिया दैनिक भास्कर में बतौर एंटरटेनमेंट न्यूज़ कंटेंट राइटर के रूप में काम किया है, उसके बाद कई सारे मीडिया हाउस में फ्रीलान्स भी किया किया है। फरवरी 2023 से समाचार नगरी के साथ जुडी है और यहां (एंटरटेनमेंट, धर्म/अध्यात्म, ज्योतिष, गैजेट, और ऑटो) की खबरों पर काम कर रही हैं। सुप्रिया राज का मकसद लोगों तक बेहतरीन हिंदी स्टोरी पहुंचाना है।