आगरा एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह को यूपी के आगरा में पुलिस ने मारने का दावा किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी मार गिराया। इसी एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बदन सिंह कई नामी किडनैपिंग के मामलों में आरोपी था। बदन सिंह पर आगरा के ही डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की किडनैपिंग और 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगने का आरोप था।अगवा हुए डॉक्टर को छु़ड़वा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, धौलपुर में 21 जुलाई की देर रात कछपुरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बदन सिंह मारा गया।
आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एसएसपी मुनिराज के नेतृत्व में बुधवार देर रात पुलिस की बदन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई थी और बदन सिहं के बारे में उसके साथियों ने बताया था । साल 2017 में डॉक्टर निखिल बंसल अपहरणकांड में भी बदन सिंह ही मुख्य आरोपी था।
आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 में डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का नर्सिंग होम है। 13 जुलाई की शाम अपने घर से निकले थे कार में बेठकर हॉस्पिटल जाने के निकले थे पर 11 बजे तक वापस नहिं पहूचे रात 8.30 बजे उनके दोनों फोन बंद हो गए.ऐसे में डॉ. उमाकांत की पत्नी डा. विद्या गुप्ता को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी ।
पुलिस की कई टीमें डॉक्टर की तलाश में लग गई.पता चला कि डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण 5 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया गया है। बदन सिंह ने उमाकांत के अपहरण के लिए गैंग में महाराष्ट्र के गोदिया की मंगला पाटीदार को भी शामिल कर लिया था।